दुनिया

Shelter for Refugees:शरणार्थियों के लिए ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से आए लोगों को शरण देने के ममता बनर्जी के बयान से 'भ्रम की बहुत संभावना है'

Image

ममता बनर्जी बांग्लादेश रिफ्यूजी शेल्टर टिप्पणी

KEY HIGHLIGHTS
  1. ममता ने कहा था, 'अगर असहाय लोग पश्चिम बंगाल के दरवाजे खटखटाते हैं
  2. तो हम निश्चित रूप से उन्हें आश्रय प्रदान करेंगे'
  3. बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा ममता बनर्जी के बयान से 'भ्रम की बहुत संभावना है'

बांग्लादेश सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से आए 'असहाय लोगों को आश्रय' देने के हालिया बयान पर आधिकारिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया। पड़ोसी देश ने इस मामले में नई दिल्ली को एक आधिकारिक नोट भेजा है।बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान के साथ, जिनके साथ हमारे बहुत करीबी संबंध हैं, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकी टिप्पणियों से भ्रम की बहुत गुंजाइश है। इसलिए, हमने भारत सरकार को एक नोट दिया है।'

21 जुलाई को बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर, ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य पड़ोसी देश से आए 'संकटग्रस्त लोगों' के लिए अपने दरवाजे खुले रखेगा और उन्हें आश्रय देगा।

'तो हम निश्चित रूप से उन्हें आश्रय प्रदान करेंगे'

उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी मुद्दों पर टिप्पणी करना केंद्र का विषय है, उन्होंने एक रैली में कहा, 'अगर असहाय लोग पश्चिम बंगाल के दरवाजे खटखटाते हैं, तो हम निश्चित रूप से उन्हें आश्रय प्रदान करेंगे' बनर्जी ने शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को अपने रुख के औचित्य के रूप में संदर्भित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि अशांति वाले क्षेत्रों के आस-पास के क्षेत्रों में शरणार्थियों को समायोजित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव है।'

राज्यपाल ने बांग्लादेश से संबंधित टिप्पणी पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा प्रभावित बांग्लादेश के लोगों को 'शरण' देने संबंधी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर उनसे रिपोर्ट मांगी है। राजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी।राजभवन के मीडिया प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि विदेशी मामलों से संबंधित किसी भी मसले को संभालना केंद्र का विशेषाधिकार है।

मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा, 'विदेशियों को शरण देने का मसला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। विदेशियों को शरण देने के संबंध में मुख्यमंत्री का सार्वजनिक रूप से बयान देना बेहद गंभीर प्रकृति का संवैधानिक उल्लंघन है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article