Anwarul Azim : बांग्लादेश से इलाज कराने कोलकाता आए सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवारूल अजीम बुधवार को मृत मिले। बताया जा रहा है कि सांसद की कथित रूप से तीन लोग शामिल है। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच एक संयुक्त टीम द्वारा शुरू कर दी गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों नागरिक बांग्लादेशी हैं। दिल्ली में बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस हत्याकांड में उन्हें भारतीय पुलिस की तरफ से और जानकारी दी जाएगी।
कोलकाता पहुंचने वाले हैं अजीम के परिजन
इस कथित हत्या मामले की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए अजीम के परिवार के सदस्य कोलकाता पहुंचने वाले हैं, परिवार के सदस्यों को वीजा देने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच, दिल्ली में बांग्लादेश के प्रेस मंत्री शबन महमूद ने कहा कि 'भारत हमारा पुराना और भरोसेमंद मित्र देश है। हम इस मामले में भारतीय अधिकारियों से और अधिक ब्योरे की उम्मीद कर रहे हैं।' बता दें कि गत 18 मई को लापता हुए अजीम कोलकाता में मृत मिले। ढाका में मीडिया को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जामन खान ने कहा कि इस मामले में बांग्लादेश की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हत्या मामले में 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार
मंत्री ने कहा, 'हमें जहां तक पता है, इस हत्याकांड में शामिल सभी तीन हत्यारे बांग्लादेशी हैं। हम इस हत्या के पीछे मकसद का जल्द खुलासा करेंगे।' उन्होंने बताया कि मामले की जांच भारतीय पुलिस सहयोग कर रही है। बांग्लादेशी सांसद अजीम गत 12 मई को भारत आए। उन्हें अंतिम बार सार्वजनिक रूप से 13 मई को नजर आए थे। इस दिन मेडिकल चेकअप के लि वह अपने दोस्तों के साथ कोलकाता के समीप बिधाननगर में किसी के यहां गए थे।
परिवार से वाट्सएप पर हुई थी बातचीत
सांसद के एक पारिवारिक मित्र के मुताबिक अजीम ने बताया था कि वह दिल्ली जाने वाले हैं लेकिन 13 मई तक उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों से उनकी बातचीत केवल वाट्सएप के जरिए हुई। इस बातचीत से जाहिर हुआ कि वो दिल्ली जाने वाले हैं।
