पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को चरमपंथियों ने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार अधिकारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह हमला तब हुआ जब सीमाशुल्क विभाग के अधिकारी दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से सटे डेरा इस्माइल खान जिले में ड्यूटी पर थे।
चरमपंथियों ने अधिकारियों पर हमला किया जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि हमले में मारे गए अधिकारियों के शवों को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: बंदूक से हुई फायरिंग और 22 से ज्यादा बंदरों की मौत, आखिर खेत में हुआ क्या? जांच में जुटा वन विभाग
राजस्व बोर्ड के कर्मचारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, सबूत इकट्ठा किए और हमले की जांच शुरू की।अधिकारियों के अनुसार, जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए जिनमें सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों, राजस्व बोर्ड के कर्मचारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: तरनतारन में AAP सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत
जिले में एक बाईपास के पास ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमले के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती बम हमला
वहीं पिछले महीने सितंबर के आखिर में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती बम हमला हुआ। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल ने बताया था कि यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ, जिसमें विस्फोटकों से लदी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
