क्या एयर स्ट्राइक में मारा गया सिनवार?
नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हाल में हुए एक एयर स्ट्राइक में मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की परोक्ष तौर पर पुष्टि की। नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए सिनवार को इजरायली हमलों में मारे गए हमास नेताओं की सूची में शामिल किया। हमास नेता याह्या सिनवार को पिछले साल इजरायली सेना ने मार गिराया था।
इस माह की शुरुआत में दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की गई जिसके बाद नेतन्याहू ने 21 मई को कहा था कि संभवत: वह (मोहम्मद सिनवार) मारा गया है। हालांकि, नेतन्याहू ने इजरायली संसद, जिसे नेसेट के नाम से जाना जाता है, में मौत की पुष्टि की और कई लोगों के नाम लिए जिसमें याह्या सिनवार और मोहम्मद सिनवार का नाम भी शामिल था।
