दुनिया

Israel Iran War: ईरान के हमलों में अमेरिका के तीन सैनिकों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका के तीन सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। पेंटागन और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा दी गई। सैन्य संघर्ष में यह पहली बार है जब अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाया गया है। पेंटागन ने कहा है कि शहीदों के परिवारों को सूचित करने के बाद ही आगे विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Image

ईरान-इजरायल हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत।

Photo : AP

Israel Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका के तीन सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। पेंटागन और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा दी गई। सैन्य संघर्ष में यह पहली बार है जब अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाया गया है। पेंटागन ने कहा है कि शहीदों के परिवारों को सूचित करने के बाद ही आगे विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

बता दें कि युद्ध का आज दूसरा दिन है। ईरान की सैन्य शाखा (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन युद्धपोत (USS Abraham Lincoln) को निशाना बनाते हुए चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है।

ट्रंप की ईरानी जनता से अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान' शुरू होने की घोषणा करते हुए एक वीडियो के माध्यम से कहा, ''जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो अपनी सरकार पर कब्ज़ा कर लेना। वह आपकी होगी जिसकी बागडोर आप अपने हाथ में ले सकोगे। संभवतः आने वाली कई पीढ़ियों में यह आपके पास एकमात्र मौका होगा। कई वर्षों से आप अमेरिका से मदद मांगते रहे हैं, लेकिन आपको कभी मदद नहीं मिली।''

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत

बता दें कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में अहमदीनेजाद के कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदीनेजाद की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान थे।

यह हवाई हमला शनिवार को उस इमारत पर किया गया, जहां अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ मौजूद थे. ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर-पूर्वी नरमक इलाके में यह इमारत स्थित बताई जा रही है, जहां पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का आवास भी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article