दुनिया

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान की शत्रुता चिंताजनक, दोनों देश अपनाएं डिप्लोमैसी का रास्ता; पश्चिम एशिया के हालात पर आया भारत का बयान

Israel-Iran War: ईरान द्वारा इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू करने के बाद, भारत ने रविवार को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरे को उजागर करते हुए चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।

Image

पश्चिम एशिया के हालात पर भारत ने जताई चिंता

Photo : ANI

Israel-Iran War: ईरान द्वारा इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू करने के बाद, भारत ने रविवार को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरे को उजागर करते हुए चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, हिंसा से दूर रहने और राजनयिक वार्ता पर लौटने का आग्रह करते हुए तत्काल तनाव कम करने का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है। हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने और हिंसा से पीछे हटने का आह्वान करते हैं। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि वे ईरान-इजरायल संघर्ष की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे। इस बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दूतावास हमले पर ईरान की प्रतिक्रिया के मद्देनजर तेल अवीव में अपने युद्ध मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई, जिसमें उसके तीन शीर्ष सैन्य जनरलों की मौत हो गई। जैसे ही ईरानी हमले से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सुरक्षा कैबिनेट और युद्ध कैबिनेट के साथ बैठकों के बाद इजरायली पीएम के साथ बातचीत की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article