इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में अशांति का माहौल है। इसी बीच ईरान की सैन्य शाखा (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन युद्धपोत (USS Abraham Lincoln) को निशाना बनाते हुए चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह दावा ईरानी स्टेट मीडिया ने किया है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से अब तक किसी तरह के नुकसान या हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका ने किया हमला
वहीं, दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान के जमरान-क्लास युद्धपोत (Jamaran-class) को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेनाओं ने इस युद्धपोत को निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज ओमान की खाड़ी के पास डूब रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित सैन्य अभियान के दौरान की गई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
क्षेत्रीय तनाव के बीच बड़ा दावा
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई कथित “अमेरिकी आक्रामक गतिविधियों” के जवाब में की गई।
