दुनिया

इजराइल ने लिया बदला, ईरान पर शुरू की एयर स्ट्राइक, न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 10:19 AM IST

Israel launches strike against Iran: इजराइल ने अभी-अभी ईरान पर एयर स्ट्राइक की है। ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनाई दी है और हर जगह सायरन बजना शुरू हो गए हैं। इस हमले के बाद ईरान ने भी कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया है।

Image

इजराइल-ईरान संघर्ष

Photo : AP

Israel launches strike against Iran: ईरानी हमले के बाद इजराइल ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इजराइल ने अभी-अभी ईरान पर एयर स्ट्राइक की है। ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनाई दी है और हर जगह सायरन बजना शुरू हो गए हैं। इस हमले के बाद ईरान ने भी कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया है। बता दें, बीते 14 अप्रैल को ईरान ने इजराइल पर हमला किया था, जिसके बाद अब इजराइल ने जवाब दिया है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल का हमला इस्फहान में हुआ है, यहीं पर ईरान का न्यूक्लियर प्लांट भी है। दावा किया जा रहा है कि इजराइल ने ईरान के इस न्यूक्लिकर प्लांट को निशाना बनाकर हमला किया है। हालांकि, ईरान मीडिया का कहना है कि इस्फ़हान में परमाणु सुविधाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमले के बाद ईरान ने अपनु वायु क्षेत्र में सभी फ्लाइट के आने-जाने पर रोक लगा दी है।

इस्फहान एयरबेस के पास सुनाई दिए तीन विस्फोट

ईरानी मीडिया की ओर से कहा गया है कि इस्फहान में एयरबेस के पास तीन विस्फोट की आवाज सुनाई दी है। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में उड़ानें निलंबित कर दी गईं हैं। इस्फ़हान प्रांत में कई जगहों से बड़े विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दे रही है। मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान, इस्फ़हान और शिराज और पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में हवाई अड्डों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।

तेहरान में फ्लाइट फिर से शुरू

इस बीच खबर है कि ईरान की राजधानी तेहरान में फ्लाईटों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article