दुनिया

गाजा के अस्पताल पर इजरायल का हमला, 28 लोगों की मौत

Israel attack Gaza's hospital : इजरायल ने गाजा के एक अस्पताल पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। हाल के दिनों में इजरायल का यह बहुत बड़ा हमला है।

Image

गाजा के अस्पताल पर इजरायल का हमला। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Israel attack Gaza's hospital : इजरायल ने गाजा के एक अस्पताल पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। हाल के दिनों में इजरायल का यह बहुत बड़ा हमला है। यह जानकारी हमास संचालित नागरिक रक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने दी है।

इजरायली बलों ने कहा-हमास को निशाना बनाया

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों ने खान यूनुस के यूरोपीय अस्पताल पर एक साथ छह बम गिराए, जिनमें अस्पताल का आंतरिक परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र निशाना बना। इजरायली सैन्य बलों ने कहा कि उन्होंने 'हमास आतंकवादियों के कमांड और कंट्रोल सेंटर' पर 'सटीक हमला' किया, जो उनके अनुसार अस्पताल के नीचे स्थित था।

हमले में फ्रीलांस पत्रकार भी घायल

रिपोर्टों के मुताबिक गाजा में बीबीसी के लिए काम कर रहे एक फ्रीलांस पत्रकार भी इस हवाई हमले में घायल हुए हैं। उन्हें चिकित्सकीय देखभाल के बाद अब स्थिर स्थिति में बताया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article