दुनिया

'मुझे लगता है बमबारी करनी पड़ेगी क्योंकि यही बेहतर रुख'; वार्ता से पहले ट्रंप ने दिखाए तेवर; इस्लामाबाद पर टिकीं निगाहें

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका हफ्तों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ एक शानदार समझौता करेगा। इस दौरान ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर से अपनी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ’मुझे लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप

ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में संभावित वार्ता के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ती है तो वह ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

सीएनबीसी के 'स्क्वॉक बॉक्स' कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाएंगे ताकि शांति वार्ता के माध्यम से युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो सके, ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसा नहीं करना चाहता। उन्हें बातचीत करनी है। और, आप जानते हैं कि एक चीज कहना चाहूंगा...ईरान अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है। अगर वे समझौता कर लेते हैं, तो वे फिर से एक मजबूत राष्ट्र, एक शानदार राष्ट्र बन सकते हैं।’’

आगे ट्रंप से पूछा गया कि अगर इस्लामाबाद में होने वाली आगामी वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई तो क्या वह हमले फिर से शुरू करेंगे। इस पर ट्रंप ने कहा, ’हां, मुझे लगता है कि बमबारी करनी पड़ेगी क्योंकि यही बेहतर रुख है। लेकिन, आप जानते हैं, हम तैयार हैं। मतलब, सेना पूरी तरह से तैयार है।’

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका हफ्तों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ एक शानदार समझौता करेगा। इस दौरान ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर से अपनी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ’मुझे लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। हमने उनकी नौसेना को नष्ट कर दिया है, हमने उनकी वायु सेना को नष्ट कर दिया है, हमने उनके नेताओं को हटा दिया है। जिससे एक तरह से मामला थोड़ा जटिल हो जाता है, लेकिन ये नेता कहीं अधिक तर्कवादी हैं।'

ट्रंप ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन है, चाहे आप इसे कुछ भी कहें, जो मैंने करने का वादा नहीं किया था, लेकिन मैंने इसे अप्रत्यक्ष रूप से कर दिया है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को हुई पहले की दौर की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई, वहीं दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article