दुनिया

Iran Israel War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'अगर हमला हुआ तो अमेरिका की पूरी सेना आपके पीछे पड़ जाएगी'

Donald Trump on Iran: डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर कहा कि आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं था, साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दे डाली।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को अमेरिकी संपत्तियों पर किसी भी तरह के जवाबी हमले के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर ईरान की ओर से हम पर किसी भी तरह से या किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत और शक्ति आप पर उस स्तर तक उतर आएगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया।'

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इजरायल ने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया और शनिवार को ईरान के बुशहर प्रांत में साउथ पारस गैस फील्ड से जुड़ी एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण इकाई पर हमला किया।

पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने की बातचीत

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा के लिए शनिवार को 50 मिनट तक फोन पर बातचीत की। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को ईरान और इजराइल के नेताओं के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में जानकारी दी और ईरानी परमाणु मुद्दे पर परस्पर स्वीकार्य समाधान तलाशने के रूस के प्रस्ताव को दोहराया।

पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद उशाकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, विचारों के आदान-प्रदान के केंद्र में पश्चिम एशिया में तनाव का खतरनाक रूप से बढ़ना रहा।’’उन्होंने बताया कि ट्रंप ने क्षेत्रीय स्थिति को ‘‘बहुत चिंताजनक’’ बताया और दोनों नेताओं में से किसी ने भी ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया। उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान युद्धबंदियों के आदान-प्रदान समेत हुए समझौतों के कार्यान्वयन के बारे में ट्रंप को जानकारी दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!