दुनिया

ब्रिटेन में भारतीय छात्र की चाकू गोदकर हत्या, हरियाणा के रहने वाले थे विजय श्योराण, अबतक 6 की हुई गिरफ्तारी

Knife Attack: मध्य इंग्लैंड में सड़क पर हुए हमले के दौरान एक 30 वर्षीय व्यक्ति (भारतीय छात्र) को चाकू मार दिया गया और बाद में अस्पताल में गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और जांच जारी रहने तक वे जमानत पर हैं। छठे व्यक्ति को भी हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

Image

ब्रिटेन में भारतीय छात्र की चाकू गोदकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Knife Attack: मध्य इंग्लैंड में सड़क पर हुए हमले के दौरान एक 30 वर्षीय व्यक्ति (भारतीय छात्र) को चाकू मार दिया गया और बाद में अस्पताल में गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने शुक्रवार को वॉर्सेस्टर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए हमले के किसी भी गवाह से जानकारी देने की अपील जारी की।

हरियाणा का था युवक

हालांकि, ब्रिटिश पुलिस ने अभी तक पीड़ित की औपचारिक पहचान नहीं की है, लेकिन भारत से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के विजय कुमार श्योराण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और जांच जारी रहने तक वे जमानत पर हैं। छठे व्यक्ति को भी हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वेस्ट मर्सिया के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ली होलहाउस ने कहा कि पुलिस बल की संवेदनाएं मृतक के परिवार और मित्रों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से सूचना देने की अपील भी की। इस बीच, चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह "दुख की असहनीय घड़ी" में पीड़ित के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा, "हम पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी अपील करते हैं ताकि न्याय मिल सके और अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जा सके।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article