दुनिया

नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, भ्रष्टाचार के आरोपों में हैं लिप्त; ट्रंप ने भी इजरायली PM के लिए लिखा था पत्र

Netanyahu Pardon Request: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भ्रष्टाचार के आरोपों में माफी मांगी है। दरअसल, पद पर रहते हुए इजरायली प्रधानमंत्री पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों मई 2020 में मुकदमा शुरू हुआ था और हमास के साथ युद्ध छिड़ने के बाद दिसंबर 2024 में नेतन्याहू की गवाही शुरू हुई, लेकिन मामले की सुनवाई में बार-बार टलती रही।

Image

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Netanyahu Pardon Request: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भ्रष्टाचार के आरोपों में माफी मांगी है।राष्ट्रपति कार्यालय ने नेतन्याहू के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर जिम्मेदारीपूर्वक विचार किया जाएगा। माफी की प्रक्रिया में न्याय मंत्रालय से परामर्श करना और सार्वजनिक हित पर विचार करना शामिल है।

नेतन्याहू पर क्या हैं आरोप

नेतन्याहू इजरायली इतिहास में एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो तीन अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत के आरोपों को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ मई 2020 में मुकदमा शुरू हुआ और हमास के साथ युद्ध छिड़ने के बाद दिसंबर 2024 में नेतन्याहू की गवाही शुरू हुई, लेकिन मामले की सुनवाई में बार-बार टलती रही। उन्हें अभी तक किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि नेतन्याहू ने राष्ट्रपति कार्यालय के कानूनी विभाग को क्षमादान का अनुरोध प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे एक "असाधारण अनुरोध" बताया, जिसके "महत्वपूर्ण निहितार्थ" हैं। यह अनुरोध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल से नेतन्याहू को क्षमा करने का आग्रह करने के कुछ सप्ताह बाद आया है।

ट्रंप ने इजरायली राष्ट्रपति को लिखा था पत्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए क्षमादान की मांग की थी।ट्रंप ने पत्र में लिखा था, "इस ऐतिहासिक समय में आपको पत्र लिखना मेरे लिए सम्मान की बात है, क्योंकि हमने मिलकर कम से कम 3,000 वर्षों से अपेक्षित शांति प्राप्त की है।"

ट्रंप ने पत्र में कहा था, "मैं आपसे बेंजामिन नेतन्याहू को पूरी तरह से माफ करने का आग्रह करता हूं, जो युद्ध के समय एक दुर्जेय और निर्णय लेने में सक्षम प्रधानमंत्री के तौर पर दिखे तो अब इजरायल को शांति के युग की ओर ले जा रहे हैं। दुनिया को बदलने वाले अब्राहम अकॉर्ड में कई और देशों को जोड़ने के लिए मध्य पूर्व के प्रमुख नेताओं के साथ मैं भी निरंतर जुड़ा हुआ हूं।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article