दुनिया

Plane Crash Video: बड़ा विमान हादसा, फिलीपींस में टकराए दो वायुसेना विमान, चार पायलटों की मौत

Plane Crash Video: फिलीपींस के बटांगस स्थित फर्नांडो एयरबेस पर प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमानों की हवा में टक्कर हो गई, जिससे हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।

Plane Crash Video: फिलीपींस में बड़ा हादसा हो गया है, दो प्लेन हवा में टकरा गए हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख एयरबेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में चार सैन्य पायलटों की जान चली गई। फिलिपिंस की सेना ने शनिवार (24 अक्टूबर) को इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की।

बटांगस प्रांत के फर्नांडो एयरबेस पर हुई घटना

फिलिपिंस वायुसेना (PAF) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह विमान हादसा 23 अक्टूबर को बटांगस प्रांत में स्थित फर्नांडो एयरबेस (Fernando Air Base) पर हुआ। प्रशिक्षण सत्र के दौरान दो 'SF-260' ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गए।

हवा में टकराये दोनों प्लेन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दोनों विमानों की हवा में ही आपस में टक्कर (Mid-air collision) हो गई, जिसके बाद वे तेजी से जमीन पर आ गिरे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जांच के आदेश जारी

इस दुखद घटना के बाद फिलिपिंस वायुसेना ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, एहतियात के तौर पर बेड़े के अन्य प्रशिक्षण विमानों की सुरक्षा जांच भी शुरू कर दी गई है। सेना ने शहीद हुए पायलटों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मई में भी हुआ था प्लेन क्रैश

इससे पहले मई में उत्तरी फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में एसएफ-260 (SF-260) ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी, जबकि 2023 की एक अन्य प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भी एसएफ-260 टीपी मार्केट्टी (SF-260 TP Marchetti) क्रैश हो गया था, जिसमें दो पायलटों की जान चली गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article