दुनिया

कनाडा में सबसे बड़ी सोने की डकैती, भारतीय मूल के दो लोग गिरफ्तार, ऐसे लूटा गया 20 मिलियन डॉलर का गोल्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 09:18 AM IST

400 किलोग्राम से अधिक वजन वाली सोने की छड़ें दो स्विस बैंक रायफिसेन और वालकैम्बी द्वारा 17 अप्रैल, 2023 को ज्यूरिख से टोरंटो ले जाई गई थीं। यहां शातिरों ने इसे लूट लिया।

Image

कनाडा में गोल्ड डकैती

Canada Biggest Gold Heist: कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो हवाई अड्डे पर 17 अप्रैल, 2023 को सबसे बड़ी सोने की डकैती का मामला सामने आया है। इस डकैती में 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई हैं। इसकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से अधिक है। सोने की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में से दो भारतीय मूल के हैं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्रैम्पटन का 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू भी शामिल है, जो एयर कनाडा का कर्मचारी है। गिरफ्तार किए गए एक अन्य भारतीय-कनाडाई का नाम अमित जलोटा (40) है, जो टोरंटो के पास ओकविल से है।

कुल पांच लोग गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य तीन लोग ब्रैम्पटन के पास जॉर्जटाउन के 43 वर्षीय अम्माद चौधरी, टोरंटो के 37 वर्षीय अली रजा और ब्रैम्पटन के 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम थे। इसके अलावा पुलिस ने ब्रैम्पटन की 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर, जो चोरी के समय एयर कनाडा की कर्मचारी थी, ब्रैम्पटन के 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसॉगा के 42 वर्षीय व्यक्ति अर्सलान चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।

400 किलोग्राम लूटा

400 किलोग्राम से अधिक वजन वाली सोने की छड़ें दो स्विस बैंक रायफिसेन और वालकैम्बी द्वारा 17 अप्रैल, 2023 को ज्यूरिख से टोरंटो ले जाई गई थीं। स्विस बैंकों ने टोरंटो में शिपमेंट की सुरक्षा के लिए मियामी स्थित सुरक्षा कंपनी ब्रिंक को काम पर रखा था। सोने की छड़ों को टोरंटो हवाई अड्डे पर एयर कनाडा स्टोरेज डिपो में रखा गया था। तीन घंटे बाद एक अज्ञात व्यक्ति आया और नकली दस्तावेज देकर सोना ले गया।

अज्ञात व्यक्ति को शिपमेंट जारी किया

रात करीब साढ़े नौ बजे उसी दिन जब कनाडा में ब्रिंक के कर्मचारी शिपमेंट लेने के लिए एयर कनाडा कार्गो डिपो पहुंचे, तो सोना पहले ही जा चुका था। ब्रिंक का कहना है कि एयर कनाडा कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति को शिपमेंट जारी कर दिया, जो इसे लेकर फरार हो गया।

पील क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख निशान दुरईअप्पा ने इस जटिल अंतरराष्ट्रीय मामले में जांचकर्ताओं और भागीदार एजेंसियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच जारी रहती है, अधिकारी जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने का आग्रह कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article