दुनिया

न्यूयॉर्क की बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जला भारतीय पत्रकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 10:56 AM IST

Indian Man Dies in New York: मैनहेटन के हार्लेम में 2, सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लगी आग लगी, जिसमें फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक फाजिल खान न्यूयॉर्क में स्थित शिक्षा में नवाचार और असमानता पर केंद्रित मीडिया कंपनी द हेचिंगर रिपोर्ट के पत्रकार थे।

Image

न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत

Photo : Twitter

Indian Man Dies in New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहेटन में एक आवासीय इमारत में आग लग गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने मृतक की पहचार फाजिल खान के रूप में की है। वह 27 साल का था और एक पत्रकार के रूप में काम कर रहा था। दूतावास ने कहा है कि हम फाजिल खान के परिवार के संपर्क में हैं।

जानकारी के मुताबिक, मैनहेटन के हार्लेम में 2, सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लगी आग लगी, जिसमें फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक फाजिल खान न्यूयॉर्क में स्थित शिक्षा में नवाचार और असमानता पर केंद्रित मीडिया कंपनी द हेचिंगर रिपोर्ट के पत्रकार थे। न्यूयॉर्क नगर अग्निशमन विभाग ने कहा कि विनाशकारी आग लिथियम-आयन बैटरी के कारण लगी।

भारत वापस लाया जाएगा शव

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह उनके शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा, न्यूयॉर्क के हार्लेम में आग की घटना में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा, “हम उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में हर संभव सहायता करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article