दुनिया

ट्रंप ने इन देशों पर चलाया 30 फीसद टैरिफ वाला चाबुक; भारत को अभी राहत; लिस्ट में शामिल नहीं नाम

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इराक सहित छह देशों को नए टैरिफ रेट वाला पत्र भेजा है। इन देशों पर ट्रंप ने 20 से लेकर 30 फीसद वाला चाबुक चलाया है और अब तक भारत उन देशों की सूची में शामिल नहीं है जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को टैरिफ रेट वाला पत्र जारी किया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इराक सहित छह देशों को नए टैरिफ रेट वाला पत्र भेजा है। इन देशों पर ट्रंप ने 20 से लेकर 30 फीसद वाला चाबुक चलाया है। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को 14 देशों को टैरिफ रेट वाला पत्र जारी किया था।

लिस्ट में नहीं है भारत का नाम

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और अब तक भारत उन देशों की सूची में शामिल नहीं है जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को टैरिफ रेट वाला पत्र जारी किया है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। हालांकि, जिन देशों पर टैरिफ वाला चाबुक चला है उनमें लीबिया, इराक, अल्जीरिया, मोल्दोवा, ब्रुनेई और फिलीपींस शामिल हैं। हालिया पत्र के मुताबिक, लीबिया, इराक, अल्जीरिया पर 30 फीसद, जबकि मोल्दोवा, ब्रुनेई पर 25 फीसद और फिलीपींस पर 20 फीसद टैरिफ लगाया है।

इन देशों को अबतक जारी हुए टैरिफ पत्र

बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया, हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, इराक, अल्जीरिया, मोल्दोवा, ब्रुनेई और फिलीपींस शामिल हैं।

सनद रहे कि अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 फीसद टैरिफ लगाया, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, अब इसे एक अगस्त तक के लिए टाला गया है और तब तक अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 फीसद बेसलाइन टैरिफ लागू रहेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article