दुनिया

Mayuree Naree Attack : भारत आ रहे थाइलैंड के जहाज पर मिसाइल अटैक, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

US Iran War: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हमने 11 मार्च को होर्मुज के जलडमरूमध्य में थाई जहाज, मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें देखी हैं। जायसवाल ने बताया कि यह जहाज भारत में कांडला पोर्ट पर जा रहा था।

Image

थाईलैंड के जहाज पर हमला। (वीडियो ग्रैब)

Photo : ANI

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कार्गो शिप, मयूरी नारी पर हमले हुए। होर्मुज स्ट्रेट में थाई झंडे वाले कार्गो शिप, मयूरी नारी पर हुए हमले की निंदा की है। भारत ने जानकारी दी कि जहाज गुजरात के कांडला पोर्ट जा रहा था। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि थाई कार्गो शिप को टारगेट करने और बेगुनाह लोगों की जान खतरे में डालने से बचना चाहिए।

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक बुधवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति गुजरती है।

भारत में कांडला पोर्ट पर जा रहा था जहाज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हमने 11 मार्च को होर्मुज के जलडमरूमध्य में थाई जहाज, मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें देखी हैं। जायसवाल ने बताया कि यह जहाज भारत में कांडला पोर्ट पर जा रहा था।

विदेश मंत्रालय ने बयान में आगे लिखा कि भारत इस बात पर दुख जताता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में कमर्शियल शिपिंग को मिलिट्री हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हाल के हमलों में मारे गए बेगुनाह लोगों से जुड़ी घटना की भी निंदा की।

इस तरह के हमलों में जान गंवाने वालों में दो भारतीय शामिल थे। वहीं, एक लापता हो गया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से हमलों की बढ़ती तेजी की आलोचना की गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article