Iran FM Araghchi : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यदि वास्तव में ईरान के साथ 'डील' करना चाहते हैं तो उन्हें सुप्रीम लीडर के बारे में 'अपमानजनक भाषा' को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश है जो 'धमकियों एवं अपमान' को हल्के में नहीं लेता और जरूरत पड़ी तो वह अपनी वास्तविक क्षमताओं को दिखाने में हिचकेगा नहीं। अरागची ने कहा कि ईरानी लोगों की किस्मत की फैसला कोई और नहीं कर सकता।
'हमारी मेहनत एवं खुद्दारी ईरानी कालीन में झलकती है'
अरागची ने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'ईरानी लोगों की खुद्दारी एवं कठिन मेहनत उनके द्वारा बनाई गई कालीन में झलकती है। इस कालीन को बनने में घंटों का समय और धैर्य लगता है लेकिन एक नागरिक के रूप में ईरानी लोगों का नजरिया बिल्कुल साफ और स्पष्ट है। हम अपनी अहमियत एवं स्वतंत्रता का पता है। हम अपनी किस्मत का फैसला करने का अधिकार किसी और को नहीं देंगे।' विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति यदि वास्तव में 'डील' चाहते हैं तो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के खिलाफ बात करने का उन्हें अपना 'अपमानजनक' और 'अस्वीकार्य' अंदाज छोड़ना होगा।

khamnei

अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहा ईरान?
ईरान के विदेश मंत्री का बयान अमेरिका द्वारा बातचीत की इच्छा जताए जाने के बाद आया है। डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन का दावा है कि अगले सप्ताह में दोनों देशों के बातचीत होगी लेकिन ईरान की तरफ से इस बात से इंकार किया गया है। ईरान का कहना है अमेरिका के साथ बातचीत करने का उसका अभी कोई इरादा नहीं है। ईरान ने बातचीत की संभावनाओं को खारिज किया है। ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप की बातों पर भरोसा करना ईरान के लिए मुश्किल हो रहा है।

trump
ईरान को समूह को सहयोग करना होगा-ट्रंप
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू न करने की पुष्टि के लिए अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण से इनकार नहीं करेगा। व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ होने वाली वार्ता के दौरान यह मांग करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संगठन को निरीक्षण करने के लिए अधिकृत किया जाए, तो ट्रंप ने कहा कि ईरान को समूह को सहयोग करना होगा ‘या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सहयोग करना होगा जिसका हम सम्मान करते हैं, जिसमें हम स्वयं भी शामिल हैं।’ईरान के एक शीर्ष राजनयिक ने पहले कहा था कि उनके देश के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ नयी बातचीत की संभावना तीन स्थलों पर अमेरिकी हमले से ‘जटिल’ हो गई है।