दुनिया

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका में भी मचेगी धूम, घर-घर दीये जलाकर हिंदू मनाएंगे जश्न

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 10:23 AM IST

Ram Mandir: शिकागो में हिंदू समुदाय के नेता भरत बराई ने पीटीआई को बताया कि यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हम यह दिन देख पाएंगे।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ram Mandir: अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में पांच दीये जला कर इसका जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें विभिन्न शहरों में कार रैलियां निकालना, भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण करना और सामुदायिक सभा आदि शामिल हैं। शिकागो में हिंदू समुदाय के नेता भरत बराई ने पीटीआई को बताया कि यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हम यह दिन देख पाएंगे। वह क्षण आ गया है। यह अयोध्या में राम मंदिर का जश्न मनाने का समय है।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा

अगले साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए मंदिर अधिकारियों द्वारा आमंत्रित लोगों में से एक डॉ. बराई ने कहा कि बड़ी संख्या में हिंदू अमेरिकियों ने राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका ने इन समारोहों में 1,000 से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी की सुविधा के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। यह संस्था यहां समारोहों का नेतृत्व कर रही है।

वीएचपीए ने की ये अपील

वीएचपीए ने सभी हिंदू अमेरिकियों से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए अपने घरों में कम से कम पांच दीये जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू अमेरिकियों के बीच अभूतपूर्व उत्साह है। बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। (पीटीआई)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article