दुनिया

कितना खूंखार है आतंकी हाफिज सईद, जो पाकिस्तान की जेल में काट रहा है 78 साल की सजा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 11:39 AM IST

Hafiz Saeed in Jail: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड और खूंखार आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान की जेल में कैद है। वो 12 फरवरी 2020 से पाक सरकार की हिरासत में 78 साल की सजा काट रहा है।

Image

पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा है हाफिज सईद।

Photo : Times Now Digital

Pakistan Hafiz Saeed News: मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और आतंक के वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 78 साल की सजा काट रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने ताजा जानकारी में इस बात की पुष्टि की है।

कितना खूंखार है आतंकी हाफिज सईद?

पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका कहे जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के सहारे दहशतगर्दी फैलाने वाले आतंकी सरगना हाफिज सईद ने दो-दो मास्टर डिग्रियां हासिल कर रखी हैं। लाहौर में स्थित एक यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ये आतंकी इस्लामिक स्टडीज का शिक्षक भी रह चुका है। हाफिज ने यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब से अपनी पढ़ाई की है। पढ़ा लिखा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड है।

हाफिज सईद काट रहा 78 साल की कैद की सजा

दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ‘अल-कायदा प्रतिबंध समिति’ ने सईद (73) को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। प्रतिबंध समिति ने संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर कहा, 'आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित सात मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद से वह (सईद) पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और 12 फरवरी 2020 से 78 साल की कैद की सजा काट रहा है।'

मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है हाफिज

सईद वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है और उसके प्रत्यर्पण के लिए भारत ने दिसंबर में पाकिस्तान से बातचीत की थी। ‘सुरक्षा परिषद 1267 समिति’ ने पिछले माह अपनी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (आईएसआईएल) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में लोगों और संस्थाओं की जब्त संपत्ति, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध से जुड़ी कुछ प्रविष्टियों में कई संशोधन किए थे। अद्यतन विज्ञप्ति के माध्यम में बताया गया कि सईद उन लोगों में से है जिनकी जानकारी में संशोधन किया गया।

इन संशोधनों के तहत, प्रतिबंध समिति ने यह भी कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की 'मौत की पुष्टि हो चुकी है।' मुंबई हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को प्रशिक्षित करने वाले भुट्टावी को यूएनएससी द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। आतंक के वित्तपोषण के जुर्म में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक जेल में सजा के दौरान पिछले साल उसकी मौत हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article