दुनिया

जिनपिंग और पुतिन के साथ दोस्ती बढ़ा रहा किम जोंग उन, उत्तर कोरिया की स्थापना दिवस के परेड में पहुंचे रूस-चीन के गेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2023, 01:36 PM IST

दक्षिण कोरियाई मीडिया में अनुमान लगाया गया है कि प्योंगयांग में जश्न समारोह में रूस के सरकारी अधिकारियों की कमी का संबंध किम और पुतिन के बीच शिखर वार्ता के लिए तैयारियों से हो सकता है।

Image

उत्तर कोरिया की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित परेड

Photo : AP

अमेरिका से तनातनी के बीच अब रूस और चीन के साथ नॉर्थ कोरिया दोस्ती बढ़ाता दिख रहा है। अभी कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि नॉर्थ कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार देने वाला है, किम जोंग उन पुतिन से मुलाकत करने वाला है। अब रूस और चीन के गेस्ट नॉर्थ कोरिया के स्थापना दिवस के परेड में शामिल होते हुए दिखे हैं।

उत्तर कोरिया की रणनीति

उत्तर कोरिया ने अमेरिका से बढ़ते टकराव के बीच रूस और चीन के साथ अपने संबंधों का प्रदर्शन करने की कवायद के रूप में दोनों देशों के प्रतिनिधियों तथा कलाकारों को अर्द्धसैन्य परेड में आमंत्रित किया था। उत्तर कोरिया के 75वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए राजधानी प्योंगयांग में मध्यरात्रि को हुई परेड में रॉकेट लॉन्चर का प्रदर्शन किया गया।

महत्वपूर्ण है घटनाक्रम

यह परेड ऐसे वक्त में हुई है, जब उम्मीद है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वहां जाएंगे और इस बैठक में उत्तर कोरिया द्वारा रूस को हथियारों की बिक्री पर बातचीत हो सकती है। चीन ने उत्तर कोरिया की 75वीं वर्षगांठ के जश्न समारोह में उप प्रधानमंत्री लियु गुझोंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जबकि रूस से एक सैन्य गीत एवं नृत्य समूह प्योंगयांग पहुंचा है।

जल्द होगी मीटिंग

दक्षिण कोरियाई मीडिया में अनुमान लगाया गया है कि प्योंगयांग में जश्न समारोह में रूस के सरकारी अधिकारियों की कमी का संबंध किम और पुतिन के बीच शिखर वार्ता के लिए तैयारियों से हो सकता है। अमेरिका को एक महीने के भीतर यह बैठक होने की उम्मीद है। अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित कुछ खबरों के अनुसार, यह बैठक अगले सप्ताह तक हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article