दुनिया

रसद, दवाई, दूध लेकर जहाज से गाजा आ रहीं ग्रेटा थनबर्ग, इजरायल बोला-हम इसके लिए भी तैयार हैं

Greta Thunberg : जलवायु कार्यकर्ता रविवार को मैडलीन नाम के जहाज पर सवार हुईं। इस जलपोत का संचालन फ्रीडम फ्लोटिला कोलिशन (FCC) करता है। इस जहाज गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। इजरायल के ताजा हमलों के बाद गाजा की हालत अत्यंत खराब हो गई है। यहां खाने, पीने से लेकर मानवीय संकट गहरा गया है। लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है।

Image

ग्रेटा थनबर्ग जहाज में राहत सामग्री लेकर गाजा के लिए निकली हैं।

Greta Thunberg : जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पानी के जहाज में मानवीय सहायता लेकर गाजा की तरफ रवाना हुई हैं। उनके साथ इस बोट में दुनिया भर के 12 नामी-गिरामी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। यह बोट दूध, प्रोटीन बार, बेबी फॉर्मूला, डायपर, आटा, चावल, पानी को साफ करने वाला यंत्र, दवाएं और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। 22 साल की जलवायु कार्यकर्ता की अगुवाई में आ रहे इस बोट पर इजरायल ने प्रतिक्रिया दी है। इजरायल ने कहा है कि 'वह तैयार है।'

इजरायल डिफेंस फोर्स के कार्यकर्ता ब्रिगेडियर जनरल एफि डेफरिन ने टाइम्स ऑफ लंदन से बातचीत में कहा, 'इस केस के लिए भी हम तैयार हैं। हाल के वर्षों में हमें काफी अनुभव हुआ है, हम उसी के हिसाब से अपनी कार्रवाई करेंगे।' हालांकि, इजरायल किस तरह की सैन्य कार्रवाई के बारे में सोच रहा है, अधिकारी ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

greta

greta

गाजा में गहरा गया है मानवीय संकट

जलवायु कार्यकर्ता रविवार को मैडलीन नाम के जहाज पर सवार हुईं। इस जलपोत का संचालन फ्रीडम फ्लोटिला कोलिशन (FCC) करता है। इस जहाज गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। इजरायल के ताजा हमलों के बाद गाजा की हालत अत्यंत खराब हो गई है। यहां खाने, पीने से लेकर मानवीय संकट गहरा गया है। लोगों के पास खाने की चीजों की भयंकर किल्लत हो गई है। वे पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद पर निर्भर है। अब यह मदद भी उन तक नहीं पहुंच पा रही है।

greta

greta

'गेम्स ऑफ थ्रोंस' के एक्टर लिआम कुनिंनघम भी

ग्रेटा के साथ इस जहाज पर 'गेम्स ऑफ थ्रोंस' के एक्टर लिआम कुनिंनघम भी हैं। इस समूह ने कहा है कि उनका यह मिशन 'अहिंसक और इजरायल के अवैध घेरे और युद्ध अपराध बढ़ाने के खिलाफ है।' यह जहाज इटली के दक्षिणी हिस्से कैटेनिया से रवाना हुआ है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ड्रोन उनका पीछा कर रहे हैं। समझा जाता है कि ये ड्रोन ग्रीक तट रक्षक के हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

greta

greta

जहाज पर मौजूद ग्रेटा लगातार इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। एक पोस्ट में थनबर्ग ने कहा, 'हमारे सामने चाहें जो भी विषम परिस्थितियां आएं हम यह काम करना जारी रखेंगे। जिस दिन हम यह काम करना छोड़ देंगे, उस दिन हम अपनी मानवता खो देंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article