दुनिया

'बदहाल' पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं स्कूल, भीषण बम धमाके में कई कमरे ध्वस्त

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल पर बम धमाका हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार तड़के टैंक जिले के गुल इमाम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अकबरी गांव में विस्फोटकों के जरिए सरकारी स्कूल को उड़ा दिया।

Image

बदहाल पाकिस्तान में धमाका

Photo : iStock

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल पर बम धमाका हुआ। यह धमाका टैंक जिले के अकबरी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि स्कूल के कई कमरे तबाह हो गए।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार तड़के टैंक जिले के गुल इमाम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अकबरी गांव में विस्फोटकों के जरिए सरकारी स्कूल को उड़ा दिया। अभी तक किसी समूह ने स्कूल पर बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली।

स्कूलों पर लगातार हो रहे हमले

एक स्थानीय एनजीओ द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में प्रांत में 450 से अधिक स्कूल को निशाना बनाया गया। जिसका वजह से छात्रों ने या तो स्कूल जाना बंद कर दिया या तो उन्हें तबाह हो चुकी इमारतों या मलबे के पास पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पूर्व मंत्री की धमाके से हुई मौत

इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पूर्व मंत्री की अपने ही घर में धमाका होने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि धमाका गैस रिसाव की वजह से हुआ था। बकौल पुलिस, कोहाट जिले में स्थित उनके आवास पर गुरुवार को गैस रिसाव से हुए विस्फोट में पीएमएल-एन के पूर्व सांसद अब्बास खान अफरीदी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। हालांकि, इलाज के दौरान शुक्रवार को पूर्व मंत्री की मौत हो गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article