Odisha SSB JA Admit Card, Exam Date 2026: ओडिशा एसएसबी जेए के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। यहां 21 और 23 नवंबर 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा को चक्रवात 'अकवान' के चलते और आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि 25 नवंबर, 27 नवंबर और 1 व 2 दिसंबर 2026 को होने वाला एग्जाम अपने निर्धारित समय पर होगा।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 25 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हॉल टिकट 21 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Odisha SSB JA Admit 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ssbodisha.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Download Hall Ticket/Admit Card for CBT Examination wrt Junior Assistant/Junior Clerk (Advt. No. 01/2026) लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Odisha SSB Junior Assistant Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- विषय का नाम (Subject Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
Revised Examination Schedule wrt to Postponement: Check Here
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम, परीक्षा या किसी भी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
