दुनिया

'चीन को तबाह करने वाले हमारे पास कार्ड्स लेकिन हम उसे दिखाएंगे नहीं', बीजिंग के साथ रिश्ते पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ रिश्त पर सोमवार को कहा कि वह बीजिंग के साथ 'बेहतर संबंध' रखेंगे और उसे 'तबाह' करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगे। ट्रंप ने यह बात व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के दौरान कही।

Image

चीन के साथ रिश्ते पर बोले डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

Donald Trump on China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ रिश्त पर सोमवार को कहा कि वह बीजिंग के साथ 'बेहतर संबंध' रखेंगे और उसे 'तबाह' करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगे। ट्रंप ने यह बात व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के दौरान कही। ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हम शानदार संबंध रखने जा रहे हैं...उनके पास भी कुछ कार्ड्स हैं लेकिन हमारे पास उनसे ज्यादा शानदार कार्ड्स हैं लेकिन हम उन कार्ड्स को दिखाना नहीं चाहते हैं। अगर मैं अपने उन कार्ड्स का चलूंगा तो वे चीन को तबाह कर देंगे लेकिन मैं उन कार्ड्स को चलने नहीं जा रहा हूं।'

भारत पर लगा है 50 प्रतिशत टैरिफ

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं लेकिन रूस से सबसे ज्यादा तेल चीन खरीदता है लेकिन उस पर उन्होंने कोई जुर्माना नहीं लगाया है। चीन को उन्होंने 90 दिनों की मोहलत दी है। भारत पर टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है और यह बुधवार से लागू होने जा रहा है। इस बीच चीन को लेकर ट्रंप का यह काफी मायने रखता है।

भारत पर लगा है 50 प्रतिशत टैरिफ

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं लेकिन रूस से सबसे ज्यादा तेल चीन खरीदता है लेकिन उस पर उन्होंने कोई जुर्माना नहीं लगाया है। चीन को उन्होंने 90 दिनों की मोहलत दी है। भारत पर टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है और यह बुधवार से लागू होने जा रहा है। इस बीच चीन को लेकर ट्रंप का यह काफी मायने रखता है।

भारत-पाक युद्ध रुकवाने का फिर किया दावा

ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्वभर में सात युद्ध रुकवाए हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध भी शामिल है। व्हाइट हाउस में प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इनमें से चार युद्ध उन्होंने ‘शुल्क और व्यापार’के जरिये रोके। ट्रंप ने कहा, 'मैंने कहा कि अगर आप लड़ना और सबको मारना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन फिर मैं 100 प्रतिशत ‘टैरिफ’ लगा दूंगा। नतीजा यह हुआ कि सभी पीछे हट गए।' उन्होंने कहा, ‘मैंने ये सभी युद्ध रोक दिए हैं। इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता।’

उन्होंने पहले ही सात जेट गिरा दिए थे-ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाक युद्ध परमाणु स्तर तक बढ़ सकता था। उन्होंने कहा, 'उन्होंने पहले ही सात जेट गिरा दिए थे। मैंने कहा कि अगर आप लड़ाई जारी रखते हैं तो हमारे साथ कोई व्यापार नहीं होगा। 24 घंटे में मामला सुलझा लीजिए। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने कहा कि अब कोई युद्ध नहीं है।' ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिराए गए सात विमान किस देश के थे। पिछले सप्ताह भी ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने छह युद्ध रोके जिनमें भारत-पाकिस्तान युद्ध भी शामिल है। हालांकि, भारत लगातार स्पष्ट करता रहा है कि संघर्षविराम पर सहमति दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच प्रत्यक्ष बातचीत से बनी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में कहा था कि किसी तीसरे देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने में भूमिका नहीं निभाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम कराने में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article