New Zealand Gabrielle Cyclone Video: न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गैब्रियल (Gabrielle Cyclone) के कारण लगभग 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है, प्रशासन ने भारी बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की है बताते हैं कि इसकी वजह से तमाम उड़ानें रद्द कर दी गई है, चक्रवाती तूफान की वजह से मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है।
चक्रवात ने न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से को प्रभावित किया है, एयर न्यूजीलैंड ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू उड़ानों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर रहा है वहीं मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों के साथ 'व्यापक और महत्वपूर्ण' मौसम की घटना को ला सकता है।
कई घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया है
बताते हैं कि तोरंगा और टुपो शहरों के लिए जाने वाली और कई घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया है चक्रवात गैब्रियल की हवा की गति को पहले डाउनग्रेड किया गया था क्योंकि चक्रवात धीमा हो गया था, लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद की जा रही थी।
पीएम ने कहा-'कृपया इसे गंभीरता से लें'
वहीं न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हिपकिंस ने मीडिया से कहा कि कृपया इसे गंभीरता से लें, हमें उम्मीद है कि खराब मौसम आने वाला है तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप तैयार हैं, उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि आपके पास तैयारी है साथ ही हर परिस्थिति में तैयार रहें।
