दुनिया

Epstein Files: एपस्टीन की शिकार लड़कियों में एक भारतीय लड़की भी थी शामिल, ईमेल से पता चला, क्यों हो रही तलाश?

Indian girl among victims: एपस्टीन फाइल्स से पता चलता है कि एक भारतीय लड़की भी मृतक सेक्स अपराधी के शिकार लोगों में से एक थी। एक ईमेल में भारत में पीड़ित को ढूंढकर मुआवजा देने की बात कही गई है।

Image

Epstein Files: एपस्टीन की शिकार लड़कियों में एक भारतीय लड़की भी थी शामिल

Indian girl in Epstein Files: US जस्टिस डिपार्टमेंट के नए जारी हुए डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि अमेरिकी अधिकारी जेफरी एपस्टीन के केस से जुड़ी विक्टिम असिस्टेंस स्कीम के तहत मुआवजा और थेरेपी देने के लिए भारत में रहने वाली एक महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे। फाइलों में भारत से जुड़े कॉन्टैक्ट्स, ईमेल और दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं। लेटेस्ट एपस्टीन फाइल्स में मिले ईमेल से पता चलता है कि मृतक पीडोफाइल (Paedophile, वो व्यक्ति जो बच्चों के प्रति सेक्सुअली अट्रैक्टिव रहता है) के शिकार लोगों में एक भारतीय लड़की भी थी। एक ईमेल के मुताबिक, US अधिकारी पीड़ितों के फंड से मुआवजा देने के लिए उसे ढूंढ रहे थे। ईमेल भेजने वाले और पाने वाले के नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन बातचीत की भाषा से पता चलता है कि यह US अधिकारियों के बीच हुआ था। मेल में लड़की कॉन्टैक्ट जानकारी लेने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करने की भी बात कही गई है।

मेल का नाम 'Epstein Victims'

ईमेल 13 जनवरी, 2020 का है, जिसका सब्जेक्ट 'एपस्टीन विक्टिम्स' है। 'न्यूयॉर्क क्राइम विक्टिम्स कम्पेनसेशन लिंक www.ny.gov है। कृपया उनसे एक एप्लीकेशन भरवाकर मुझे भेजने को कहें। मैं इसे सीधे FBI पेपरवर्क को भेज दूंगा।' इस तरीके से मेल शुरू होता है। ईमेल में आगे फ्लोरिडा में पीड़ितों के लिए थेरेपी सेशन के बारे में बात की गई है, जिन्हें कहा गया कि 'हमारी इमरजेंसी विक्टिम असिस्टेंस के जरिए कवर किया जाएगा।' इसमें आखिर में लिखा है, 'भारत में रहने वाली महिला के बारे में। अगर आप मुझे उसका पता और कॉन्टैक्ट जानकारी दे सकते हैं, तो मैं वहां दूतावास में हमारे साथियों से कोऑर्डिनेट करूंगा। अगर आपके कोई और सवाल हैं तो कृपया मुझे कॉल करें।'

नई एपस्टीन फाइल्स रिलीज में किनके नाम?

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स के हिस्से के तौर पर 3 मिलियन से ज्यादा नए डॉक्यूमेंट्स जारी किए। इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें से कुछ पर गलत कामों में शामिल होने का आरोप है। पूर्व प्रिंस एंड्रयू, बिल गेट्स, बिल क्लिंटन, एलन मस्क, पीटर थिएल, स्टीव बैनन, लैरी समर्स और हॉवर्ड लुटनिक उन लोगों में शामिल हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके सेक्स अपराधी से संबंध हैं। गेट्स और मस्क ने एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर की लड़कियों के साथ तस्वीरें भी जारी हुईं थीं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article