दुनिया

California Avalanche : कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान में दबने से 8 स्कीयर की मौत, लापता व्यक्ति की तलाश जारी

बे हुए लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाने वाली एजेंसी ने कहा कि उसे आठ लोगों के शव मिले हैं। तूफान आने के बाद ये लोग लापता हो गए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक नेवादा काउंटी के शेरिफ शैनन मून ने कहा कि अंतिम लापता स्कीर्यस की तलाश की जा रही है।

Image

कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान में दबने से 8 की मौत।

Photo : AP

California avalanche : अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में मंगलवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आठ स्कीयर्स की मौत हुई जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। दबे हुए लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाने वाली एजेंसी ने कहा कि उसे आठ लोगों के शव मिले हैं। तूफान आने के बाद ये लोग लापता हो गए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक नेवादा काउंटी के शेरिफ शैनन मून ने कहा कि अंतिम लापता स्कीर्यस की तलाश की जा रही है। आशंका है कि इस व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

छह स्कीयर को बचाया गया

अधिकारियों ने कहा कि लापता स्कीयर राहत एवं बचाव कार्य में शामिल एक कर्मी की पत्नी है। बीते मंगलवार को करीब 11.30 बजे कैसल पीक इलाके में फुटबाल के मैदान के आकार वाला हिमस्खलन लुढ़कता हुआ नीचे आया। इसके बाद 15 स्कीयर लापता हो गए। इनमें से छह को बचा लिया गया। प्लेसर काउंटी के शेरिफ वेन वू ने बुधवार को कहा कि वह पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हैं।

इलाके में तीन फीट बर्फ और गिरी

अधिकारियों ने कहा कि आठ मृत स्कीयर के शव अभी भी बर्फ में फंसी हुआ है और बहुत खराब हालात की वजह से उन्हें अभी तक निकाला नहीं जा सका है। ताहो नेशनल फॉरेस्ट के सुपरवाइजर क्रिस फ्यूट्रियर ने कहा कि एवलांच के बाद से, इलाके में तीन फीट बर्फ और गिरी है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी भी बना हुआ है।

मरने वालों में सात महिलाएं और दो पुरुष

शव मिलने के बाद, उन्हें प्लेसर काउंटी के मुर्दाघर ले जाया जाएगा। इस घटना के बारे में मरने वालों के परिवारों को बता दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक किसी का नाम नहीं बताया है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में सात महिलाएं और दो पुरुष हैं। शेरिफ वू ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन एक मिला-जुला काम था जिसमें दो टीमें और लगभग 50 क्रू मेंबर शामिल थे, जिन्हें खास इक्विपमेंट का इस्तेमाल करके बहुत खराब मौसम से गुजरना पड़ा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article