दुनिया

20 घंटे अंधेरा, पेट्रोल-डीजल खत्म... ईरान संकट के बीच डूबने लगा ये देश

Iran Crisis Impact: क्यूबा ने पिछले दो वर्षों में 1,300 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की है, लेकिन ईंधन की कमी के बीच ग्रिड में अस्थिरता के कारण इस क्षमता का एक बड़ा हिस्सा बेकार चला जाता है।

Image

20 घंटे अंधेरा, पेट्रोल-डीजल खत्म... ईरान संकट के बीच डूबने लगा ये देश

Cuba Fuel Crisis: क्यूबा में डीजल और फ्यूल ऑयल पूरी तरह से खत्म हो गया है, देश के ऊर्जा और खान मंत्री ने यह जानकारी दी। राजधानी हवाना में दशकों बाद बिजली की सबसे बुरी कटौती (रोलिंग ब्लैकआउट) का सामना करना पड़ रहा है। यह सब अमेरिका की नाकेबंदी के कारण हो रहा है, जिसने इस द्वीप देश में फ्यूल की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी है।

ऊर्जा मंत्री विसेंट डे ला ओ ने सरकारी मीडिया से कहा, 'हमारे पास बिल्कुल भी फ्यूल (तेल) नहीं है, और बिल्कुल भी डीजल नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि नेशनल ग्रिड बहुत ही नाज़ुक हालत में है। हमारे पास कोई रिजर्व नहीं बचा है।

बिजली कटौती बढ़ी, दवाइयों की कमी

मंत्री ने बताया कि इस हफ्ते और पिछले हफ्ते राजधानी हवाना में बिजली कटौती बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कई इलाकों में दिन में 20 से 22 घंटे तक बिजली नहीं रहती, जिससे शहर में तनाव और बढ़ गया है। यह शहर पहले से ही खाने-पीने की चीजों, फ्यूल और दवाइयों की कमी से जूझ रहा है।

उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रिड पूरी तरह से घरेलू कच्चे तेल, नैचुरल गैस और रिन्यूएबल एनर्जी पर चल रहा है। डे ला ओ ने कहा कि क्यूबा ने पिछले दो सालों में 1,300 मेगावाट की सोलर पावर क्षमता स्थापित की है। लेकिन फ्यूल की कमी के कारण ग्रिड में अस्थिरता आ गई है, जिससे इस क्षमता का ज़्यादातर हिस्सा बेकार हो जाता है। इससे ग्रिड की कार्यक्षमता और उत्पादन दोनों में कमी आई है।

देश के शीर्ष ऊर्जा अधिकारी ने बताया कि नाकेबंदी के बावजूद क्यूबा फ्यूल आयात करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए है। लेकिन उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के कारण दुनिया भर में तेल और ट्रांसपोर्टेशन की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे यह कोशिश और भी मुश्किल होती जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article