दुनिया

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में थम नहीं रहा बवाल, परिसर में पुलिस की रेड, गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारी छात्र

Columbia University : बीते कुछ दिनों से गाजा में युद्ध के खिलाफ फलस्तीनियों के समर्थन में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में व्यापक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इन छात्रों की कई मांगें हैं जिनमें इजरायल को आर्थिक एवं सैन्य मदद न देने की मांग प्रमुख है। पुलिस की ताजा कार्रवाई पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी किया है।

Image

प्रदर्शनकारी छात्र गिरफ्तार किए गए।

Columbia University : अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शनकारी छात्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस अब बल का प्रयोग करने लगी है। प्रदर्शन का गढ़ बने कोलंबिया विश्वविद्यालय के परिसर में सैकड़ों की संख्या में न्यूयॉर्क पुलिस मंगलवार रात दाखिल हुई और छात्रों का गिरफ्तार किया। बता दें कि फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेड लगाकर विश्वविद्यालय के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था। एक ट्रक के सहारे पुलिस को हैमिल्टन हॉल के दूसरे तल पर पहुंचते देखा गया।

छात्रों ने हैमिल्टन हॉल पर कब्जा किया था

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने इमारत पर 'हिंद हाल' लिखा एक बैनर फहराया। छात्रों का बैनर लहराने का मकसद इजरायल की कार्रवाई में मारे गए छह साल के फिलिस्तीनी बच्चे को श्रद्धांजलि देना था। रिपोर्टों के अनुसार परिसर को छात्रों से खाली कराने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि फ्लैश बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।

Columbia University

Columbia University

यूनिवर्सिटी ने कहा-उसके पास कोई विकल्प नहीं था

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से गाजा में युद्ध के खिलाफ फलस्तीनियों के समर्थन में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में व्यापक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इन छात्रों की कई मांगें हैं जिनमें इजरायल को आर्थिक एवं सैन्य मदद न देने की मांग प्रमुख है। पुलिस की ताजा कार्रवाई पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी किया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परिसर में पुलिस के दाखिल होने के बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं था।

Columbia University

Columbia University

कई अन्य परिसरों में भी प्रदर्शन

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी योजना तब तक हॉल में बने रहने की है जब तक कि विश्वविद्यालय विनिवेश, वित्तीय पारदर्शिता और माफी संबंधी उनकी तीन मांगों को स्वीकार नहीं कर लेता। इजराइल-हमास युद्ध को लेकर कोलंबिया विश्वविद्यालय में इस महीने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद से कई अन्य कॉलेज परिसरों में भी छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

Columbia University

Columbia University

प्रदर्शन में बाहरी लोग भी शामिल

छात्र विश्वविद्यालयों से उन कंपनियों से अलग होने की मांग कर रहे हैं जो गाजा में इजराइल के सैन्य प्रयासों में मदद कर रही हैं। न्यूयॉर्क पुलिस ने 18 अप्रैल को कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। कई कॉलेज परिसरों में विरोध प्रदर्शन छात्र समूहों द्वारा आयोजित किए गए हैं। कुछ विश्वविद्यालयों ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन में बाहरी लोग भी शामिल हो गए हैं और उन्होंने परेशानी पैदा की है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article