दुनिया

लंदन की सड़कों पर कत्लेआम! हाथ में तलवार लेकर निकला शख्स और लोगों पर कर दिया हमला, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर

London Attack: ब्रिटेन में पूर्वी लंदन ट्यूब स्टेशन के पास 36 वर्षीय युवक ने वाहन से एक घर को टक्कर मारने के बाद दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम पांच लोगों को तलवार से हमला कर घायल कर दिया।

Image

लंदन में तलवार के हमले में एक की मौत

London Attack: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मंगलवार को एक सिरफिरा तलवार लेकर निकला और लोगों पर हमला करने लगा। उस सिरफिरे ने लंदन की सड़कों पर ऐसा कत्लेआम मचाया कि एक किशोर की मौत गई और 4 घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पूर्वी लंदन में तलवारबाजी

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में पूर्वी लंदन ट्यूब स्टेशन के पास 36 वर्षीय युवक ने वाहन से एक घर को टक्कर मारने के बाद दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम पांच लोगों को तलवार से हमला कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने हमले से पहले संदिग्ध और पुलिस के बीच गतिरोध देखा, आरोपी एक घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहा था।

लंदन पुलिस ने क्या कहा

पुलिस और आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा था कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से ठीक पहले पूर्वी लंदन के थुरलो गार्डन में एक घर में एक वाहन के घुसने की सूचना मिली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में दाढ़ी वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को वाहन से एक घर को टक्कर मारने के बाद बड़ी तलवार के साथ पास की झाड़ियों में घूमते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को तलवार घोंप दी।

सुनक ने जताया दुख

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे ‘स्तब्ध करने वाली घटना’ करार दिया और कहा कि देश की सड़कों पर ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।सुनक ने कहा- "यह एक स्तब्ध करने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं आपातकालीन सेवा विभाग को जारी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं घटनास्थल पर पुलिस द्वारा दिखाई गई असाधारण वीरता के प्रति आभार जताना चाहता हूं।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article