दुनिया

UK PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 2 साल में ही लोकप्रियता 'खत्म'

UK PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

Image

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो- AP)

UK PM: ब्रिटेन की राजनीति से बड़ी खबर आ रहा है। ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने इस्तीफा दे दिया है। कीर स्टार्मर ने सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। सरकार की लगातार गिरती साख और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बाद स्टार्मर ने यह बड़ा कदम उठाया है।

अगले कुछ हफ्तों तक बने रहेंगे 'केयरटेकर पीएम'

कीर स्टार्मर ने साफ किया है कि वे तुरंत प्रधानमंत्री का पद नहीं छोड़ रहे हैं। वे अगले कुछ हफ्तों तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Caretaker Prime Minister) के रूप में देश की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक कि लेबर पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने नए नेता का चुनाव नहीं कर लेती। कीर स्टार्मर ने कहा- "मैं लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) से कहूंगा कि वह एक समय-सीमा तय करे, जिसमें 9 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो और गर्मियों के अवकाश तक इसे पूरा कर लिया जाए। अगर नेतृत्व के लिए चुनाव होता है, तो यह सुनिश्चित करेगा कि सितंबर में संसद की वापसी से पहले पार्टी को नया नेता मिल जाए। मैं चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रधानमंत्री पद पर बना रहूंगा। और मैं सत्ता के हस्तांतरण को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।"

2 साल में ही अर्श से फर्श पर आया लोकप्रियता का ग्राफ

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में कीर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनावों में ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत हासिल किया था। लेकिन सत्ता संभालने के बाद बीते दो वर्षों में ही स्थिति पूरी तरह बदल गई। इन दो सालों में प्रधानमंत्री स्टार्मर और लेबर पार्टी की लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई। सरकार की इस कमजोर होती स्थिति को सुधारने और पार्टी में नई जान फूंकने के लिए उन पर लगातार पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, ताकि कोई नया नेता आकर सरकार के गिरते भाग्य को दोबारा चमका सके।

क्यों दिया इस्तीफा?

उनके इस्तीफे की तात्कालिक वजह पिछले हफ्ते एक विशेष चुनाव में एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) को मिली जीत बनी। ग्रेटर मैनचेस्टर के लोकप्रिय पूर्व मेयर (एंडी बर्नहैम) लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए कीर स्टार्मर को चुनौती देने की पूरी योजना बना चुके थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article