ब्रिटेन (Britain) के किंग चार्ल्स (King Charles) के बारे में एक किताब में कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं। किताब में दावा किया गया है कि किंग चार्ल्स अपने प्रिय टेडी बियर के बिना नहीं सोते हैं। टेडी बियर की देखभाल के लिए उन्होंने बकायदा एक नौकर रख रखा है, जो उसकी देखभाल करता है।
किताब का नाम 'द किंग: द लाइफ ऑफ चार्ल्स III' (
यही नहीं इस किताब में यह भी दावा किया गया है कि यह टेडी बियर जब फट जाता था, तब सिर्फ एक ही नौकरानी थी, जो इसकी सिलाई करती थी, उसके अलावा कोई उसे हाथ नहीं लगाता था। यही नहीं चार्ल्स, अपने और कई कामों के लिए नौकरों पर निर्भर रहते हैं। जैसे शेविंग करना, पैंट पहनना, जूते पहनाने के लिए नौकर और यहां तक कि ब्रश कराने का काम भी नौकरों का ही है।
बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बने हैं। चार्ल्स कई चीजों को लेकर विवादो में रहे हैं, खास कर अपनी आदतों के लिए। कुछ दिनों पहले यह भी दावा किया गया था कि उनके नहाने से लेकर जूते के फीते तक के नियम फिक्स हैं। लेकिन ये विवाद नया है और आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इन दावों को अभी तक शाही परिवार की ओर से खारिज नहीं किया गया है।
