USA में थमने का नाम नहीं ले रहा है गन कल्चर, फ्रीडम डे परेड में हुई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 06:03 AM IST

Highland Park Shooting: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो के उत्तरी उपनगर इलिनोइस के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड में उस समय दहशत फैल गई जब परेड शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद गोलियां चलाई गईं।

USA में थमने का नाम नहीं ले रहा है गन कल्चर, फ्रीडम डे परेड में हुई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत
Photo Credit: Twitter

Highland Park Shooting:अमेरिका के शिकागो के नजदीक इलिनोइस में गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह उत्तरी उपनगरीय हाईलैंड पार्क स्वतंत्रता दिवस के लिए हो रही परेड के दौरान गोलीबारी में अब तक छह लोगों की जान चले गई है जबकि कई लोग घायल हुए।  इस गोलीबारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गोलाबारी उस समय शुरू हुई जब परेड शुरू हुए महज 10 मिनट हुए थे और अचानक गोलाबारी हो गई। पुलिस ने हमलावर का स्केच जारी किया है।

भागते नजर आए लोग

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, एक सक्रिय शूटर को हाइलैंड पार्क में देखा गया है। ट्विटर पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इलिनोइस फोर्थ ऑफ जुलाई परेड में कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं; एक पत्रकार ने पांच लोगों को खून से लथपथ देखा। "मॉम्स डिमांड एक्शन" के संस्थापक शैनन वाट्स ने ट्वीट कर बताया, 'परेड में शामिल लोग हाइलैंड पार्क में परेड मार्ग से भाग गए, उन्होंने कुर्सियों और कंबल के पीछे बच्चों को छिपा लिया।'  फायरिंग में कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। संदिग्ध हमलावर फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

खून से लथपथ शव पड़े मिले

परेड रूट सेंट्रल एवेन्यू और सेकेंड स्ट्रीट के पास हो रही थी। सुबह 10 बजे शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परेड को रोक दिया गया था, जब गोलियां चलाई गईं, एक अज्ञात संख्या में परेड जाने वालों को मारा। इसके बाद सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा के लिए भेजा गया। शिकागो सन-टाइम्स के एक रिपोर्टर ने परेड के समीक्षा स्टैंड के पास तीन खून से लथपथ शव देखे और पांच अन्य लोगों को घायल और खून से लथपथ देखा। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। कुछ घायलों को इलाज के लिए हाइलैंड पार्क अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस राइफलों से इलाके में गश्त कर रही है।

End of Article