शहर

तेजस्वी से विवाद के 11 माह बाद पटना आईं रोहिणी आचार्य, बोलीं- पापा ने मुझे बुलाया, इसे राजनीतिक रंग न दें

Rohini Acharya Returns to Patna: राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ हुए विवाद के 11 माह बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य पटना पहुंची हैं।

Image

लालू प्रसाद यादव और उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य (फोटो साभार: @RohiniAcharya2)

Photo : Twitter

Rohini Acharya Returns to Patna: राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ हुए विवाद के 11 माह बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य पटना पहुंची हैं। इस दौरान, उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं अपने माता-पिता से मिलने आई हूं। इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए।

पापा के बुलाने पर पटना आईं रोहिणी

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में रोहिणी आचार्य ने पटना दौरे को अपना निजी कार्यक्रम बताया और आगामी दशहरे को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ''मैं कई दिनों के बाद पटना पहुंची हूं, इसलिए कृपया इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए। यह बहुत ही निजी कार्यक्रम है।''

उन्होंने कहा कि पापा ने मुझे बुलाया था। इसको लेकर मैंने ट्वीट भी किया था। मैं यहां अपने माता-पिता से मिलने आई हूं। कृपया इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए। मेरे सारे भाई लोग मुझसे मिलने के लिए आए हैं।

पापा लालू के साथ शेयर कीं तस्वीरें

इससे पहले, रोहिणी आचार्य ने पिता लालू के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर पटना आने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा था, ''मेरे लिए मेरे पापा, उनकी खुशी और उनके आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नहीं। उनके बुलावे से बढ़कर कोई आदेश नहीं... इसलिए जल्द ही आ रही हूं, अपने पापा के पास, एक बेटी होने का फर्ज निभाने।''

पारिवारिक विवाद के चलते घर और राजनीति छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी शिकस्त के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार बिखर गया और उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति भी छोड़ दी। उन्होंने तो परिवार के साथ सभी रिश्ते भी तोड़ दिए थे। दरअसल, नवंबर 2025 में उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबियों संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सवाल पूछने पर गाली दी जाती थी और चप्पल से मारने की कोशिश की गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article