चीन में शी जिनपिंग का खेल खत्म...? दावा- किया गया हाउस अरेस्ट, चीनी मीडिया ने साधी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 07:33 PM IST

ट्विटर पर कई चीनी नागरिकों ने भी शी जिनपिंग की कथित नजरबंदी के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया है कि जिनपिंग के हाथ से सत्ता जा चुकी है।

चीन में शी जिनपिंग का खेल खत्म...? दावा- किया गया हाउस अरेस्ट, चीनी मीडिया ने साधी चुप्पी
Photo Credit: AP

चीन में सत्ता में उलटफेर की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वर्तमान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है और उनकी जगह ली कियाओमिंग को सत्ता का प्रमुख बनाया गया है।

इंटरनेट पर कई पोस्ट के अनुसार, जिनपिंग को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। हालांकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी या सरकारी मीडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चीनी मीडिया इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- "नई अफवाह की जांच की जाएगी: क्या शी जिंगपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं?"

ट्विटर पर कई चीनी नागरिकों ने भी शी जिनपिंग की कथित नजरबंदी के बारे में पोस्ट किया। कई लोगों ने दावा किया कि जिनपिंग के हाथ से सत्ता जा चुकी है। कुछ लोगों ने तो यह भी अनुमान लगाया है कि ली कियाओमिंग को चीन का राष्ट्रपति बनाया गया है।

बात दें कि चीन में इस हफ्ते दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा और चार अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी एक 'राजनीतिक गुट' का हिस्सा थे। वर्तमान में, कम्युनिस्ट पार्टी देश भर में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रही है और ऐसा माना जाता है कि ये छह लोग जिनपिंग के विरोधी थे।

End of Article