Russia Ukraine War: जानिए शहर दर शहर कैसे बर्बाद हुआ यूक्रेन, तबाही की नई तस्वीरें आईं सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 08:17 AM IST

Ukraine Russia War: यूक्रेन में युद्ध नॉनस्टॉप जारी है। युद्धविराम की सारी कोशिशें अबतक नाकाम रही हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को सीधी बातचात का ऑफर दिया है। अब सवाल ये कि क्या पुतिन ये न्योता मंजूर करेंगे?

Russia Ukraine War: जानिए शहर दर शहर कैसे बर्बाद हुआ यूक्रेन, तबाही की नई तस्वीरें आईं सामने
Photo Credit: AP

Ukraine Russia War Update: यूक्रेन में रूसी हमले का आज 18 वां दिन है और इन 18 दिनों में यूक्रेन शहर-दर-शहर बर्बाद हो चुका है। जैसे-जैसे जंग की तारीख आगे बढ़ रही है तबाही और बर्बादी की नई दास्तान बुनी जा रही है। दोनों देशों के बीच युद्ध की नई सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है। मारियुपोल शहर से भी तबाही की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें रूसी सैनिकों ने कई इमारतों को बुरी तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया है। मरियुपोल में 15 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एक हफ्ते से मारियुपोल शहर रूसी सैनिकों के कब्जे में है और रूसी सैनिक सभी इमारतों पर गोला बारूद बरसा रहे हैं। वहीं कीव शहर में एक बच्चे सहित 7 लोगों को रूसी सैनिकों ने गोली मार दी। तो 25 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन शहर को छोड़कर किसी और देश में पनाह ले ली है।

तबाही की नई तस्वीरें

बर्बाद होते यूक्रेन की एक नई सेटेलाइट तस्वीर सामने आई है और ये तस्वीर यूक्रेन के मरियुपोल शहर की है। बुनियादी ढांचे और इमारतों की तबाही की तस्वीर है। रूसी सेना ने मारियुपोल शहर को एक हफ्ते से ज्यादा समय से घेर रखा है और लगातार हर इमारत और बनियादी ढांचे पर बम के गोले बरसा रहे हैं। शहर पूरी तरह तहस नहस हो चुका है। नीचे दिए वीडियो में आप यूक्रेन के मारियुपोल शहर की बर्बादी की तस्वीर की अब जरा करीब से देखिए। मारियुपोल शहर को बर्बाद होते करीब से देखिए। यूक्रेन लाचार है तो रूस सैनिकों को जोरदार हमले लगातार है और अपनी किस्मत पर ये शहर रो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी हमले में मारियुपोल शहर में 15 सौ से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन युद्ध पर 10 अपडेट

  1. यूक्रेन पर हमले का आज 18 वां दिन
  2. यूक्रेन में तबाही की आई सैटेलाइट तस्वीर
  3. मारियुपोल शहर में रूसी हमले से बड़ा नुकसान
  4. रूसी सेना ने एक मस्जिद पर की गोलीबारी
  5. मारियुपोल में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत
  6. एक हफ्ते से मरियुपोल शहर रूसी कब्जे में
  7. कीव में एक बच्चे सहित 7 लोगों को रूस ने मारी गोली
  8. अब तक 25 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा 
  9. जेलेंस्की ने पुतिन से जेरुशलम में मिलने का प्रस्ताव रखा
  10. जेलेंस्की ने पीएम नफ्ताली बेनेट से मध्यस्थ की अपील की 

शव उठाने वाला कोई नहीं

रूसी हमले के बाद पूरा का पूरा मारियुपोल शहर खाली है। रूसी हमले में जो लोग मारे गए हैं उनका शव उठाने वाला कोई नहीं है। रूसी सेना ने एक मस्जिद पर गोलाबारी की, जिसमें 80 बुर्जुगों और बच्चों के साथ-साथ तुर्की के नागरिकों को भी शरण दी गई थी। लगातार हमलों के बावजूद, मारियुपोल अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में है। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है तो जान बचाने के लिए कई लोगों को शेल्टर में रखा गया है। कई देशों के प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहा।

क्या बातचीत की टेबल पर आएंगे पुतिन

रूस लगातार यूक्रेन पर हमला बोल रहा है जवाब में यूक्रेन ने भी रूस को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहा है। एक तरफ दोनों देशों के बीच जंग अपने चरण पर है दो दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जेरुशलम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने का प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मध्यस्थ की अपील की है। आपको बता दें कि 6 मार्च को इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मॉस्को की अचानक यात्रा कर रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की थी। 

End of Article