Kazan Shooting : रूसी शहर कजान के स्कूल में गोलीबारी, कम से कम 9 लोगों की मौत  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2021, 02:12 PM IST

रूस के कुछ अन्य समाचार एजेंसियों का कहना है कि इस गोलीबारी में दो किशोर बंदूकधारी शामिल थे जबकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इस गोलीबारी को एक लड़के ने अंजाम दिया।

Kazan Shooting : रूसी शहर कजान के स्कूल में गोलीबारी, कम से कम 9 लोगों की मौत  

मास्को : रूस के कजान शहर के एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई है। समाचार एजेंसी आरआईए ने मंगलवार को आपात सेवा मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हुई है जबकि घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल में गोलीबारी को लेकर विरोधाभासी खबरें भी हैं। रूस के कुछ अन्य समाचार एजेंसियों का कहना है कि इस गोलीबारी में दो किशोर बंदूकधारी शामिल थे जबकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इस गोलीबारी को एक लड़के ने अंजाम दिया। आरआईए का कहना है कि एक बंदूकधारी की पहचान हुई है। समाचार एजेंसी का कहना है कि स्कूल में गोलीबारी की आवाज दूर तक सुनाई दी। 

एक शिक्षक के भी मारे जाने की खबर
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी मास्को से 820 किलोमीटर दूर गोलीबारी की इस घटना एक शिक्षक की भी जान गई है। स्कूल में दो लोगों ने कथित रूप से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। गोलीबारी के लिए जिम्मेदार एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिए जाने की खबर है। तातरस्तान का कजान शहर मुस्लिम बहुल इलाका है। गोलीबारी के कुछ वीडियो में जान बचाने के लिए कुछ लड़के स्कूल की खिड़की से कूदते हुए देखे गए। 


गोलीबारी की इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। वीडियो में परिसर के बाहर पार्किंग में आपात सेवा के वाहनों को देखा जा सकता है।

End of Article