शहर

वासेपुर वाले फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीन दोषियों को उम्रकैद, जिला एवं सत्र अदालत ने 22 साल बाद दिया फैसला

फहीम खान के घर AK-47 से हमले के मामले में तीन आरोपियों शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 22 साल बाद अपना फैसला दिया है।

Image

अदालत का फैसला।

धनबाद के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुए AK-47 हमले के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को हत्या, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी जमावड़े समेत कई धाराओं में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

अदालत ने तीनों को धारा 302, 120बी और 149 के तहत आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत सात साल और धारा 307 के तहत 10 साल की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मामला 29 जनवरी 2004 का है। वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि शाहिद नामक एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था।

करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई और अब अदालत ने तीनों को उम्रकैद समेत अन्य सजाएं सुनाई हैं। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज सलाम ने अदालत के फैसले की जानकारी दी। फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!