पाकिस्तान ने जुनागढ़, जम्मू कश्मीर लद्दाख और सर क्रीक को अपने नक्शे में दिखाया, मुंगेरी लाल के हसीन सपने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2020, 12:45 AM IST

Junagarh, J &K, Ladakh in Pakistan map: पाकिस्तान ने अपने राजनीतिक नक्शे में जुनागढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सर क्रीक को दिखाया है।

पाकिस्तान ने जुनागढ़, जम्मू कश्मीर लद्दाख और सर क्रीक को अपने नक्शे में दिखाया, मुंगेरी लाल के हसीन सपने

नई दिल्ली। दुनिया में खुद को महत्वहीन कर चुका पाकिस्तान अब अजीबोगरीब दावा करने लगा है। पाकिस्तान एक तरह से नेपाल ते नक्शेकदम पर चल  पड़ा है। इमरान खान सरकार की तरफ से जुनागढ़, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के साथ साथ राजशाही रही गुजरात के जुनागढ़ को अपना बताया है। इसके साथ विवादिच सर क्रीक पर भी दावा ठोका है। पाकिस्तान ने अपने  नक्शे में इन भौगोलिक जगहों को अपना बताया है। 

जुनागढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पाकिस्तान के नक्शे पर
पाकिस्तान की इस गुस्ताखी के खिलाफ भारत सरकाक की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का एक तथाकथित "राजनीतिक नक्शा" देखा है जिसे पीएम इमरान खान ने जारी किया है। यह राजनीतिक गैरबराबरी की एक कवायद है। पाक के नक्शे में दिखाया गया एक हिस्सा भारतीय राज्य गुजरात में  है, इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख के हमारे केंद्र शासित प्रदेशों हैं। 

भारत ने कहा हास्यास्पद
इन हास्यास्पद दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता। वास्तव में, यह नया प्रयास केवल सीमा पार आतंकवाद द्वारा समर्थित क्षेत्रीय आंदोलन के साथ पाकिस्तान के जुनून की वास्तविकता की पुष्टि करता है। पाकिस्तान एक नाकाम देश है जो अपनी आंतरिक हालात को सुधार नहीं पा रहा है और उसका असर इस तरह की हरकतों में दिखाई दे रहा है। 
 






नेपाल के नक्शेकदम पर पाकिस्तान
यहां ध्यान देने वाली बात है कि भारत के साथ सीमा विवाद के बाद नेपाल ने भी ऐसा ही किया था। लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए नेपाल सरकार ने अपने देश का नया नक्शा जारी किया और नक्शे को संसद में पारित करा लिया। खास बात यह है कि हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि देश का चीन के साथ कोई सीमा विवाद नहीं है लेकिन भारत के साथ है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उस नक्शे का कोई अर्थ नही है। 

End of Article