दुनिया

एंथनी अल्बनीज 62 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधे, पद पर रहते हुए दूल्हा बनने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई PM बने

62 साल के अल्बनीज ने अपने सरकारी घर के गार्डन में एक प्राइवेट सेरेमनी में फाइनेंशियल सर्विसेज वर्कर से शादी की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'Married'। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें शादी के दौरान वे पत्नी के साथ जश्न में दिख रहे थे।

Image

एंथनी अल्बनीज 62 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधे (AP)

Anthony Albanese Marriage: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली। वे देश के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जिन्होंने पीएम पद संभालते हुए शादी की है। 62 साल के नेता ने कैनबरा में अपने ऑफिशियल घर, द लॉज के गार्डन में एक प्राइवेट सेरेमनी में 46 साल की फाइनेंशियल सर्विसेज वर्कर से शादी की।

एक बयान में अल्बनीज ने कहा, 'हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने, अपनी आने वाली जिंदगी साथ बिताने के अपने प्यार और कमिटमेंट को शेयर करके बहुत खुश हैं।'

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'Married'। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह बो-टाई में अपनी मुस्कुराती दुल्हन का हाथ पकड़े हुए हैं। दुल्हन ने वाइट ड्रेस पहनी हुई है और उनके चारों ओर जश्न हो रहा है।'

यह सेरेमनी वैलेंटाइन डे 2024 पर अल्बनीज के प्रपोज करने के एक साल से ज्यादा समय बाद हुई। तब उन्होंने बताया था कि उन्हें एक पार्टनर मिल गया है, जिसके साथ 'मैं अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहता हूं।'

एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से शादी की

हेडन पिछले कुछ सालों में कई इवेंट्स में अल्बनीज के साथ शामिल हुई हैं और 2022 के इलेक्शन कैंपेन के दौरान और इस साल मई में भी उनके साथ थीं। सेरेमनी के बाद, अल्बनीज और हेडन स्टीवी वंडर के गाने 'Signed, Sealed, Delivered (I’m Yours)' पर वापस गलियारे से गए। उनका पहले डांस फ्रैंक सिनात्रा के गाने 'The Way You Look Tonight' पर किया था।

कपल अगले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में अपना हनीमून मनाएगा, जिसका सारा खर्च अल्बनीज और हेडन खुद उठाएंगे। ऐसा पीएम ऑफिस ने बताया। ऑस्ट्रेलियाई PM ने 2019 में अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया था और जिनका नाथन नाम का एक बेटा भी है। वह हेडन से पांच साल पहले मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर में मिले थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article