दुनिया

Alaska Earthquake: अलास्का में तेज भूकंप से डोली धरती, एंकोरेज में 6.0 तीव्रता का जोरदार झटका

अमेरिका के अलास्का में तेज भूकंप से धरती हिल गई। एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र सुसित्ना से 12 किमी दूर था। भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का में गुरुवार सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। यह भूकंप एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में आया, जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। जानकारी के अनुसार यह 2021 के बाद अलास्का में आया बड़ा भूकंप है। गनीमत की बात है कि बड़ा झटका होने के बावजूद अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक अलास्का अमेरिका का सबसे ज्यादा भूकंप-प्रभावित इलाका है।

सुनामी का भी अलर्ट नहीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएमजीएस) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था, जो शहर से लगभग 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि सुनामी की आशंका नहीं है।

अमेरिका का सबसे अधिक भूकंप-जोखिम राज्य - अलास्का

अलास्का में भूकंप आना काफी सामान्य बात है। यहां अक्सर भूकंप के कारण धरती डोलती रहती है। जिसकी वजह से यहां के बुनियादी ढांचों को भी भूकंपरोधी बनाया गया है। यूएसजीएस के अनुसार, अलास्का अमेरिका का सबसे अधिक भूकंप-जोखिम राज्य है। यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। इस राज्य में लगभग हर साल सात तीव्रता का भूकंप आता है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!