दुनिया

अफगानिस्तान और पाकिस्तान वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये रवाना, लड़ाई में जा चुकी है दर्जनों लोगों की जान

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से हमले करने वाले सशस्त्र समूहों के प्रति आंखें मूंद लेता है जबकि अफगानिस्तान के तालिबान शासक इस आरोप को खारिज करते हैं। दोनों पड़ोसी देश एक कटु सुरक्षा विवाद में उलझे हुए हैं, जो लगातार हिंसक होता जा रहा है। दोनों पक्ष कह रहे हैं कि वे एक-दूसरे की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं।

Image

अफगानिस्तान और पाकिस्तान वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये रवाना (Photo-AP)

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल संघर्ष विराम वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक हाल में दोनों देशों के बीच हुई लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।

दोनों पड़ोसी देश एक कटु सुरक्षा विवाद में उलझे हुए हैं, जो लगातार हिंसक होता जा रहा है। दोनों पक्ष कह रहे हैं कि वे एक-दूसरे की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं।

पाक का अफगानिस्तान पर आरोप

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से हमले करने वाले सशस्त्र समूहों के प्रति आंखें मूंद लेता है जबकि अफगानिस्तान के तालिबान शासक इस आरोप को खारिज करते हैं।

पिछले सप्ताहांत, कतर और तुर्किये ने युद्धविराम समझौते पर मध्यस्थता करके दोनों देशों के बीच शत्रुता को विराम दिया। यह युद्धविराम काफी हद तक कायम रहा है।

अफगानिस्तान के 'चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' ने कहा कि व्यापारियों को प्रतिदिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि सीमा पारगमन और व्यापार ठप हो गया है। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उप-गृह मंत्री हाजी नजीब इस्तांबुल जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article