दुनिया

Indian Student Shot Dead: कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र की कार में गोली मारकर हत्या

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 14, 2024, 03:08 PM IST

Indian Student Shot Dead in Canada: हरियाणा के सोनीपत के एक 24 वर्षीय छात्र जिसका नाम चिराग अंतिल (Chirag Antil) था उसकी 12 अप्रैल को कनाडा के वैंकूवर में एक ऑडी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई , उसके परिवार ने भारत सरकार से अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को घर वापस लाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

Image

कार के अंदर चिराग अंतिल को मृत पाया गया (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS

  • कनाडा में एक 24 साल के एक भारतीय छात्र की कार में गोली मारकर हत्या
  • मृतक का नाम चिराग अंतिल था और वो एमबीए करने के लिए स्टडी वीजा पर कनाडा गया था
  • परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय और अंतिम संस्कार की अपील की

Indian Student Shot Dead in Canada: विदेश में भारतीय छात्रों की हत्या का सिलसिला रूक नहीं रहा है अब मामला कनाडा से सामने आय़ा है जहां हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक 24 साल के छात्र जिसका नाम चिराग अंतिल (Chirag Antil) था उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने बताया कि कनाडा के वैंकूवर में ऑडी कार के अंदर अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा के एक 24 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी ये घटना 12 अप्रैल की है।

वैंकूवर पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब निवासियों ने गोलियों की आवाज सुनी तो उन्होंने इलाके में एक कार के अंदर चिराग अंतिल को मृत पाया अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

चिराग MBA करने के लिए स्टडी वीजा पर सोनीपत से कनाडा गए थे

चिराग अंतिल 2022 में एमबीए करने के लिए स्टडी वीजा पर हरियाणा के सोनीपत से वैंकूवर गए थे उसने अपनी डिग्री प्राप्त कर ली थी और नौकरी कर रहा था उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय और अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को घर वापस लाने की व्यवस्था करने की अपील की।

पीड़ित के भाई रोनित ने कहा कि उन्होंने 12 अप्रैल की सुबह चिराग अंतिल से बात की थी उन्होंने कहा कि गोली लगने से पहले उनका भाई खुश दिख रहा था।

'जिस पुलिसकर्मी ने हमें यह खबर दी, उससे हमने लगातार फोन पर बात की है'

उन्होंने कहा, 'जिस पुलिसकर्मी ने हमें यह खबर दी, उससे हमने लगातार फोन पर बात की है। लेकिन हमें कुछ नहीं बताया गया कि यह घटना कैसे हुई। हम पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करें।' रोनित ने कहा कि वह और उनकी मां चिराग अंतिल के दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article