दुनिया

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बड़ी घटना: शॉपिंग मॉल में हमलावर ने चाकू गोदकर 5 को उतारा मौत के घाट, संदिग्ध भी मारा गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 04:05 PM IST

Sydney Mall Stabbing Attack Update: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी (Sydney Mall Stabbing Attack) में बड़ी घटना घटी है। यहां एक एक शॉपिंग सेंटर (Sydney Shopping Mall Attack) एक व्यक्ति मॉल में चाकू लेकर घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने नौ लोगों पर चाकू से वार किया, जिसमें पांच की मौत हो गई। बाद में पुलिस (Sydney Police) ने हमलावर को गोली मार दी।

Image

सिडली के शॉपिंग सेंटर में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या

Photo : AP

Sydney Mall Stabbing Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बड़ी घटना घटी है। यहां एक एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार को चाकू से किए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस हमले में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कुक ने बताया कि एक व्यक्ति मॉल में चाकू लेकर घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने नौ लोगों पर चाकू से वार किया, जिसमें पांच की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। कुक ने बताया कि संदिग्ध ने इस वारदात को अकेले अंजाम दिया और अब कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को यह मालूम नहीं है कि अपराधी कौन था और हमले के पीछे का उद्देश्य क्या था।

शॉपिंग सेंटर में मची अफरा-तफरी

मीडिया में आयी खबरों में कहा गया कि सिडनी के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। ऑस्ट्रेलिया में एबीसी टीवी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने बॉन्डी जंक्शन में वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में खरीदारों को बचाया। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया था कि चाकू के हमले में चार लोगों की मौत हो गयी है। अखबार ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है लेकिन अभी उसकी स्थिति का पता नहीं चल पाया है। वायरलय वीडियो में शॉपिंग सेंटर के आसपास लोगों की भीड़ के साथ कई एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं।

प्रत्ययक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोई हबरमैन ने एबीसी को बताया कि उन्होंने एक दुकान में शरण ली। उन्होंने कहा, अचानक मैंने एक या दो गोली चलने की आवाज सुनी और हमें नहीं पता था कि क्या करें। फिर दुकान में एक महिला हमें पीछे एक जगह पर लेकर गयी जिसे बंद किया जा सकता था। इसके बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी और बाद में हमें बाहर निकाला। घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा, हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति हैं जिनकी इस हमले में जान चली गई है। हम पुलिस की बहादुरी को भी सलाम करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article