दुनिया

जॉर्जिया के आर्मी बेस में गोलीबारी, सार्जेंट ने ही अपने पांच साथियों को मारी गोली! जांच में जुटी सेना

US Firing: अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक जॉर्जिया राज्य स्थित फोर्ट स्टीवर्ट में बुधवार को सेना के एक सार्जेंट ने पांच सैनिकों को गोली मार दी और कुछ समय के लिए इस ठिकानें को बंद करना पड़ा। प्रवक्ता ब्रायना गॉर्डन ने बताया कि कुछ घायलों को सवाना स्थित मेमोरियल हेल्थ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर भी ले जाया गया है।

Image

जॉर्जिया के आर्मी बेस में गोलीबारी (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

US Firing: अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक जॉर्जिया राज्य स्थित फोर्ट स्टीवर्ट में बुधवार को सेना के एक सार्जेंट ने पांच सैनिकों को गोली मार दी और कुछ समय के लिए इस ठिकानें को बंद करना पड़ा। एक अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि संदिग्ध हमलावर सेना में ही सार्जेंट है।

मामले की जांच में जुटी सेना

सेना ने कहा कि वह गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है। अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले पाये हैं, जिनमें सैनिकों की हालत, उनकी चोटों की गंभीरता, हमलावर का नाम और संभावित मकसद शामिल हैं। सैन्य ठिकाने के अधिकारियों ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद विन्न आर्मी कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमलावर गिरफ्तार

प्रवक्ता ब्रायना गॉर्डन ने बताया कि कुछ घायलों को सवाना स्थित मेमोरियल हेल्थ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर भी ले जाया गया है। यह अस्पताल तटीय जॉर्जिया का शीर्ष स्तरीय ट्रॉमा सेंटर है। गॉर्डन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कितने लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है या उनकी हालत क्या है।अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस को सैन्य परिसर में भेजा गया। हमलावर को पूर्वाह्न करीब 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article