दुनिया

घाना में बड़ा हादसा; हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत आठ लोगों की मौत, जांच में जुटी सेना

Ghana Helicopter Crash: घाना में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह राजधानी अक्रा से ओबुआसी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसका रडार से संपर्क टूट गया। सेना ने कहा कि वह हादसे की जांच कर रही है।

Image

घाना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Ghana Helicopter Crash: घाना में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह राजधानी अक्रा से ओबुआसी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसका रडार से संपर्क टूट गया। बाद में हेलीकॉप्टर का मलबा अशांति अदांसी इलाके में मिला।

जांच में जुटी सेना

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ? तत्काल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, सेना जांच में जुटी हुई है। इस हादसे में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोआमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद के साथ सत्तारूढ़ दल नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष, एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सदस्य मारे गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article