एजुकेशन

UP Board 2027: यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 11 जनवरी से, यहां से चेक करें पूरा शेड्यूल

UP Board Practical Exam 2027: UPMSP ने वर्ष 2027 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण की परीक्षाएं 11 से 19 जनवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी 2027 तक होंगी।

Image

UP Board Class 10 and 12 practical exam 2027

UP Board Practical Exam 2027: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को अपने जिले के अनुसार परीक्षा की तारीख का ध्यान रखना होगा।

किस जिले में कब होंगे प्रैक्टिकल?

बोर्ड ने जिलों को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण की परीक्षाएं 11 से 19 जनवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी 2027 तक होंगी।

चरणपरीक्षा की तारीखशामिल जिले
पहला चरण11 से 19 जनवरी 2027आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती
दूसरा चरण20 से 28 जनवरी 2027अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर

CCTV कैमरों की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल

प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने स्कूलों को CCTV कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे देखा जा सके।

हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों के प्रैक्टिकल स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगे। विज्ञान और गृह विज्ञान की 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड आयोजित करेगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।

जनवरी से अपलोड होंगे प्रैक्टिकल के अंक

आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक स्कूल के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करेंगे। इसके लिए वेबसाइट 1 जनवरी 2027 से सक्रिय होगी।

दिसंबर में होंगे प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल

स्कूल स्तर पर प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में होंगी। वहीं, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article