बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी से लेकर फिल्ममेकर अनिल शर्मा तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस बीच एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में घड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं 'वह सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया...')
जैकी श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र की पुरानी और नई तस्वीरें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों कलाकारों की साथ की कुछ यादें भी शामिल हैं। एक तस्वीर में धर्मेंद्र अपने युवा दिनों में दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में युवा जैकी श्रॉफ उनके साथ खड़े नजर आते हैं। वीडियो में दोनों की कुछ हालिया तस्वीरें और साथ बिताए पलों की झलक भी है। इस वीडियो के साथ जैकी ने लिखा, 'धर्म जी को उनकी पुण्यतिथि पर प्यार से याद कर रहा हूं। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' जैकी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है। बता दें कि हेमा मालिनी और अनिल शर्मा ने भी धर्मेंद्र को याद किया है। हेमा ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बताया कि वो धर्मेंद्र को हर समय याद करती हैं।

जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि (pic credit-instagram)
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदार निभाए। भले ही धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
